आम आदमी पार्टी (AAP) ने मिजोरम विधानसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान, जल्द करेगी सीटों का ऐलान

New Delhi news : आम आदमी पार्टी (AAP) ने मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 लड़ने का ऐलान कर दिया है। इसके लिए आम आदमी पार्टी जल्द ही सीटों की घोषणा करेगी।मिजोरम में चुनाव लड़ने के ऐलान के साथ ही आम आदमी पार्टी अब 4 राज्यों में चुनाव लड़ेगी। इससे पहले आम आदमी पार्टी ने 5 में से 3 विधानसभा सीटों (राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़) पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।इस मुद्दे पर आप के उत्तर-पूर्व प्रभारी राजेश शर्मा ने कहा कि उत्तर-पूर्व राज्यों के हमारे आप अध्यक्षों ने कल हमारे नेता अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की, इस दौरान हमने आगामी चुनावों पर चर्चा की और हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि एक समन्वय समिति और एक उत्तर-पूर्व नॉर्थ ईस्ट के राज्यों के लिए सेल का गठन किया जाएगा।उन्होंने कहा कि इस दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि आम आदमी पार्टी मिजोरम में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। हालांकि, वे कितनी सीटों पर लड़ेंगे और कैसे लड़ेंगे, यह कुछ दिनों में बताया जाएगा।