अंतरराष्ट्रीय कबडडी खिलाड़ी पम्मा को लगी गोली,पुलिस मुठभेड़ के बाद हवलदार दर्शन सिंह के सभी हत्यारे गिरफ्तार

Barnala news : बरनाला पुलिस ने हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह की हत्या में शामिल सभी आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है, एक आरोपी परमजीत सिंह पम्मा ने पुलिस पर गोली चलाई और जवाबी कार्रवाई में पम्मा को गोली लगी। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के पास से 1 पिस्टल और 2 कारतूस बरामद हुए हैं। चारों आरोपी कबड्डी खिलाड़ी बताये जा रहे हैं। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। गौरतलब है कि इन चार आरोपियों में से तीन आरोपी जुगराज सिंह राजा, गुरुमीत सिंह नंबरदार और वजीर सिंह को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था, जबकि चौथे आरोपी अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी परमजीत सिंह पम्मा को मंगलवार सुबह पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है।
सीएम ने परिवार को दो करोड़ रुपये देने का ऐलान किया मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक्स पर पोस्ट कर हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह के परिवार के साथ अपना दुख साझा किया। इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया है कि पंजाब सरकार दर्शन सिंह के परिवार को एक करोड़ रुपये देगी। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक की ओर से भी एक करोड़ रुपये दिये जायेंगे।