latest Newsਪੰਜਾਬ
विवाह के बंधन में बंधे खेल मंत्री मीत हेयर ; देखें तस्वीरें

आम आदमी पार्टी सरकार (आप सरकार) के मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर तीसरे मंत्री हैं जो शादी के बंधन में बंधे हैं। परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में चंडीगढ़ में आनंद कारज समारोह आयोजित किया गया।
इससे पहले सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने शादी कर ली थी। भगवंत मान की कैबिनेट में अनमोल गगन मान एकमात्र ऐसे मंत्री हैं जिनकी अभी तक शादी नहीं हुई है।