latest Newsਪੰਜਾਬ

निगम चुनाव से पहले जालंधर प्रशासन ने खींची तैयारी,

Jalandhar news : जालंधर जिला से संबंधित मतदाता सूचियों के सरसरी सुधार संबंधी मतदाता सूचियों की प्रारंभिक प्रकाशना की जा चुकी है जिसके अनुसार जिला में कुल 16,17339 वोटर जिनमें 842596 पुरुष और 774700 महिलाएं और 43 थर्ड जैंडर मतदाता शामिल हैं। डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी विशेष सारंगल ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि 1 जनवरी, 2024 को आधार मानते हुए फिल्लौर, नकोदर, शाहकोट, करतारपुर, जालंधर पश्चिम, जालंधर सैंट्रल, जालंधर नार्थ, जालंधर कैंट और आदमपुर की मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण किया गया है। उन्होंने ड्राफ्ट वोटर सूची और सीडी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सौंपने के बाद कहा कि लोगों की सुविधा के लिए यह कापियां सभी बूथ लेवल अधिकारियों (बी.एल.ओ.) के पास उपलब्ध हैं, जहां लोग इन्हें जांच सकते हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूचियों के संबंध में दावे एवं आपत्तियां 9 दिसम्बर 2023 तक लिए जाएंगी, उनका निपटारा 26 दिसंबर 2023 को किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button