जालंधर में ट्रैक जाम करने पर 350 किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Jalandhar news : जालंधर में गन्ने का रेट बढ़ाने के लिए जम्मू-नेशनल हाईवे और रेलवे ट्रैक जाम करने के आरोप में किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 24 नवंबर को रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन के दौरान 182 ट्रेनें प्रभावित हुईं। रेलवे विभाग की शिकायत में जीआरपी थाने में 2 नामजद और 348 किसानों को आरोपित किया गया है। नामित किसानों में बलविंदर सिंह राजू औलख और माझा किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष बलजिंदर सिंह शामिल हैं। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
84 घंटे के लिए हाईवे बंद, 24 घंटे के लिए रेलवे ट्रैक बंद
गन्ने की कीमतों में बढ़ोतरी और अन्य मांगों को लेकर किसानों ने नई दिल्ली-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को करीब 84 घंटे तक जाम रखा था। जिसके चलते हाईवे जाम होने से सैकड़ों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 84 घंटे से बंद हाईवे शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे खोल दिया गया।